BIHAR NEWS
अंतराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की तैयारी को लेकर सीएम सम्राट पहुंचे वैशाली, राष्ट्रपति के साथ गृह मंत्री का है प्रस्तावित कार्यक्रम
वैशाली : बिहार के वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को वैशाली पहुंचे. यहां बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय परिसर में उन्होंने अधिकारियों से तैयारी का जायजा लिया.
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लगभग 12 बजे सीधा वैशाली पहुंचे और 74 एकड़ में बने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय परिसर का मुआयना किया जहां पर 11 दिसम्बर से 13 दिसंबर तक अंतराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन आयोजित होना है. इसमें राष्ट्रपति के साथ साथ गृह मंत्री अमित शाह के अलावा 34 देशों के प्रतिनिधि भाग लेने वाले हैं. लिहाजा इतने बड़े कार्यक्रम की तैयारी की मॉनिटरिंग खुद सीएम सम्राट चौधरी कर रहे हैं . इसका जायजा लेने के लिए वो वैशाली पहुंचे थे.
बता दें कि सीएम के आगमन को लेकर जिले के आला अधिकारी वैशाली पहुंचे थे. साथ ही सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।