Live

बीबी का ताना सहन नहीं कर पाया जवान

जमुई थाना के सिपाही की मौत से मची सनसनी..

A
Arun Chourasiaलेखक

Jamui- बड़ी खबर है जमुई से है,जहां गोली लगने से पुलिस जवान की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद में बिहार पुलिस के जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली । पुलिस जवान जमुई टाउन थाना में पोस्टेड था। फिलहाल घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिपाही को गोली लगने की सूचना के बाद उसे आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जिसे गंभीर हालत होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया, इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानाकारी के अनुसार वह बेगूसराय जिले का रहनेवाला था ओर जमुई शहर के बिहारी मोहल्ले में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था।

वहीं स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस जवान और उसकी पत्नी के बीच आपस में झगड़ा होता रहता था,और इसी वजह से पुलिसकर्मी ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया है.

इस मामले में डीएसपी मुख्यालय अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस जवान द्वारा अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने की घटना की गई है जिसमें उसकी मौत हो गई है फिलहाल पुलिस जवान के मौत की जांच में जुटी हुई है,और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

जमुई से सदानंद की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें