Live

आंदोलनकारी शिक्षकों को पटना पुलिस ने खदेड़ा

आर ब्लॉक का इलाका बना रणक्षेत्र, पुलिस ने भांजी लाठी

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEWS DESK :राजधानी पटना के गर्दनीबाग में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन हो रहा है, जहां हजारों की संख्या में शिक्षकों का महाजुटान हुआ है। हालांकि, इस बीच पटना पुलिस ने आर ब्लॉक के पास शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया और वहां से खदेड़ दिया।


आंदोलनकारी शिक्षकों को पटना पुलिस ने खदेड़ा

बताया जा रहा है कि भारी संख्या में जमे शिक्षक बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, तभी पटना पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए वहां से खदेड़ दिया। आपको बता दें कि आर ब्लॉक के पास काफी अधिक संख्या में शिक्षक पहुंचे थे लेकिन पटना पुलिस पहले से ही किसी अनहोनी को लेकर अलर्ट थी।


पटना में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन आज

दरअसल, नीतीश सरकार की नई शिक्षक नियमावली के विरोध में शिक्षक अभ्यर्थियों का आज पटना में भारी जुटान है। BPSC शिक्षक भर्ती नियमावली के विरोध में अभ्यर्थी और कार्यरत शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।


हजारों शिक्षक कर रहे हैं प्रदर्शन

शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग है कि बिहार में डोमिसाइल नीति को फिर से लागू कर देना चाहिए। शिक्षकों की कई मांगें हैं। शिक्षकों की मांग है कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव के वक्त बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का वादा किया गया था लिहाजा उसे पूरा किया जाए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें