Live

BIHAR POLITICS

अनंत सिंह पर नीरज कुमार का पलटवार, आरोपों के सबूत कोर्ट में देने की चुनौती, निशांत के विरोध की मंशा पर भी सवाल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है. शनिवार को नीरज कुमार ने अनंत सिंह के आरोपों पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह अलग-अलग लोगों पर उन्हें फंसाने के आरोप लगाते रहे हैं. कभी आरसीपी सिंह,कभी ललन सिंह,कभी लिपि सिंह और कभी बिहार सरकार पर आरोप लगाए जाते हैं.

नीरज कुमार ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई अपराध या आरोप है तो अनंत सिंह कोर्ट में उसके साक्ष्य पेश करें. उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने के बजाय कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रमाण देना चाहिए. नीरज कुमार ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो राजनीति में अनंत सिंह के दावों पर सवाल उठेंगे.

अनंत सिंह के इस दावे पर कि उन्होंने नीरज कुमार को नेता बनाया और चुनाव जिताया,नीरज कुमार ने पलटवार किया. उन्होंने सवाल उठाया कि समता पार्टी में अनंत सिंह का राजनीतिक जन्म कब हुआ. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले व्यक्ति को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था.

निशांत कुमार के विरोध से जुड़े सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि अनंत सिंह की राजनीति के पीछे निशांत के विरोध की मंशा है. उन्होंने कहा कि निशांत के पार्टी नेता बनने के बाद निशांत और सम्राट चौधरी की जोड़ी को कौन हिला सकता है.

नीरज कुमार ने अनंत सिंह की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठाए और कहा कि वह उनका समर्थन क्यों लेंगे. उन्होंने 2019 के चुनाव परिणाम का भी हवाला दिया.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें