Live

BIHAR NEWS

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही इंतजाम, करोड़ों की गाड़ियों से लेकर 4 लाख लोगों के भोज की तैयारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी समारोह की शुरुआत शुक्रवार से फलदान और तिलक की रस्म के साथ हो रही है. बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से होनी है. शादी का आयोजन अनंत सिंह के पैतृक गांव बाढ़ के नदवां में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया जा रहा है.

तिलक समारोह में दामाद को फल, मिठाई, बर्तन, फर्नीचर, जेवर, कपड़े और महंगी गाड़ी भेंट की जाएगी. अनंत सिंह की ओर से दामाद को करीब दो करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट किए जाने की चर्चा है. शादी की तैयारियों में भव्यता का खास ध्यान रखा गया है.

23 नवंबर को हल्दी और कलश की रस्म होगी, जबकि 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. 25 नवंबर को बारात बिहटा से नदवां पहुंचेगी. जयमाला के लिए करीब 100 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जा रहा है. शादी से पहले बेटे अभिनव सिंह का उपनयन संस्कार भी होगा, जिसमें उन्हें जनेऊ धारण कराया जाएगा. बेटे को उपहार में बीएमडब्ल्यू कार देने की भी तैयारी है.

शादी समारोह में करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है. मेहमानों के लिए लगभग 150 प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाने की बात सामने आई है. आयोजन में बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा शादी के अवसर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें विजेताओं को थार, बाइक और स्कूटी जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे.

यह आयोजन केवल पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि बिहार में राजनीतिक रसूख, सामाजिक प्रतिष्ठा और भव्य आयोजनों की चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें