Live

अनंत सिंह का सनसनीखेज दावा

बोले- नीतीश कुमार के लिए नौ लोगों की हत्या करवाई, एमएलसी चुनाव के बीच बिहार में सियासी हलचल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. इसी बीच मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक सनसनीखेज बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए उन्होंने पार्टी के लिए नौ लोगों की हत्या करवाई थी. उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में विवाद बढ़ने की संभावना है.


अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार के पास सत्ता नहीं थी और वे इधर-उधर घूमते रहते थे, तब भी वह उनके साथ खड़े थे. विधायक ने दावा किया कि उन्होंने उस समय पार्टी के लिए बड़ी कुर्बानी दी थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद उनके घर पर गोलियां चलवाई गई थीं.


अनंत सिंह ने कहा कि वह आज भी जेडीयू के साथ हैं और मरते दम तक पार्टी के साथ रहेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें अपना मानती है या नहीं, यह पार्टी का विषय है, लेकिन वह अपनी बात जरूर रखेंगे.


निशांत कुमार के प्रचार पर भी उठाए सवाल


एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर भी अनंत सिंह ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को चुनाव प्रचार में नहीं उतरना चाहिए था और सवाल उठाया कि यह आखिर किस तरह का चुनाव है.


अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार


अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं. वह लगातार अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब भी जेडीयू के विधायक हैं और पार्टी को अपना मानते हैं.


अनंत सिंह के नौ लोगों की हत्या करवाने संबंधी दावे पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का इंतजार है. उनके बयान से एमएलसी चुनाव के बीच सियासी विवाद और गहरा सकता है.


पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें