Live

BIHAR POLITICS

पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन ने कहा-विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के नेता हमसे डर गए हैं..

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-गोपालगंज के पूर्व डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में सजा काटकर बाहर निकले बाहुबली नेता सह पूर्व सांसद आनंद मोहन बीजेपी के खिलाफ हमलावर हैं...उनके बयान बीजेपी नेताओं को असहज करने वाली है.

करीब 16 साल बाद अपने लोकसभा क्षेत्र शिवहर पहुंचे आनंद मोहन ने बीजेपी पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी यानी बीजेपी के शीर्ष नेता उनसे डर गए गए हैं..16 साल से जेल में बंद मेरे जैसे व्यक्ति से अगर सचमुच में येलोग डर गए हैं ,तो उनका यह डर मुझे अच्छा लग रहा है.

उनकी रिहाई का विरोध करने वाली बीजेपी के नेताओं के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी आनंद मोहन ने परोक्ष रूप से निशाना साधा है.आनंद मोहन ने खुले मंच से कहा कि जो डर गया, समझो मर गया।खुद के बारे में आनंद मोहन ने कहा कि जिसका हम विरोध करते हैं उसके खिलाफ हम ताल ठोककर लड़ते हैं और जब किसी से गले मिलते हैं तो हृदय उड़ेल देते हैं।

बताते चले कि शिवर मे आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे आनंद मोहन का समर्थकों ने सोने-चांदी का मुकुट और तलवार देकर किया.इस दौरान उनकी पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद, पूर्व मंत्री दसई चौधरी, शिवहर राजद विधायक चेतन आनंद समेत अन्य़ गणणान्य मौजूद रहे

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें