Live

BIHAR POLITICS

ठाकुर विवाद के बाद आनंद मोहन पहली बार CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे

A
Arun Chourasiaलेखक

पटना- बड़ी राजनीतिक खबर राजधानी पटना से है.पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं.ठाकुर विवाद के बाद पहली बार आनंद मोहन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं.इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है.



बताते चलें कि आरजेडी सांसद मनोज झा के राज्यसभा में ठाकुर का कुंआ कविता पढे जाने के बाद आनंद मोहन और उनके बेटे आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने सवाल उठाए थे और इसे राजपूत समाज के स्वाभिमान से जोड़कर मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था,पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत पूरी पार्टी ने मनोज झा के बयान का समर्थन किया था और लालू यादव ने आनंद मोहन और उनके बेटे को बेवजह के विवाद पैदा करने के की बात कही थी.इसके बाद से आनंद मोहन और उनके बेटे ने चुप्पी साध ली थी.इस विवाद में नीतीश कुमार ने सीधे रूप से टिपप्णी नहीं की थी.अब देखना है कि इस मुलाकात में क्या बात होती है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक लालू आवास पहुंचे वहां उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात की और थोड़ी देर रहने के बाद फिर वहां से वह निकालकर संवाद चले आए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें