Live

Bihar

एंबुलेंस कर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव, वेतन नहीं मिलने से हैं नाराज, कहा : हमें अब जूता पॉलिश करने की दें इजाजत

P
Prasoon Pandeyलेखक

NALANDA :बकाया वेतन की मांग को लेकर 102 एम्बुलेंस कर्मियों ने मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर 102 एम्बुलेंस चालक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमलोगों को दुर्गा पूजा के मौके पर भी वेतन नहीं मिला था और दिवाली के मौके पर भी वेतन नहीं मिला है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से नाराज सभी लोगों ने आज सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया गया है और 1 नवंबर से हमलोग हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन से हमलोग अनुरोध कर रहे हैं कि अस्पताल में जितने भी कर्मी है, उनको जूता पॉलिश करने की अनुमति दे ताकि हमलोग जूता पॉलिश कर 5-5 रुपये इकट्ठा कर अपने बच्चो को मिठाई और पटाखा खरीदकर दे सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें