Live

BIG NEWS

पटना के स्कूलों में कल से लौटेगी रौनक, DM के आदेश के बाद खुल जाएंगे सभी विद्यालय, जानिए क्या होगी टाइमिंग

P
Prasoon Pandeyलेखक

School Open : पटना के स्कूलों में एकबार फिर यानी कल से रौनक लौट आएगी। जी हां, ठंड और शीतलहर की वजह से बीते कुछ दिनों से बंद स्कूल सोमवार यानी 20 जनवरी से खुल जाएंगे। इस संबंध में पटना DM ने आदेश जारी कर दिया है।

पटना के स्कूलों में कल से लौटेगी रौनक

पटना डीएम द्वारा जारी किए गये आदेश के मुताबिक सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से साढ़े तीन बजे तक किया जाएगा। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से ठंड और शीतलहर की वजह से जिला प्रशासन ने 18 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था।

अब एक बार फिर स्कूलों में छात्रों की चहलकदमी देखने को मिलेगी यानी 20 जनवरी 2025 से सभी स्कूल खुल जाएंगे। फिलहाल सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से 3.30 बजे तक चलेंगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें