Live

'सम्राट' की पगड़ी पर टिकी सबकी निगाहें

JDU-RJD की सरकार गिरी, अब नीतीश-BJP संग लिखेंगे नई गाथा

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : पिछले 48 घंटों से बिहार में चल रहे सियासी उथल-पुथल अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल को सौंप दिया है। इसी बीच सुर्खियां तेज हो गई है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू आज ही बीजेपी के साथ मिलकर बिहार (Bihar) में नई सरकार बना सकती है।

इसी बीच लोगों के बीच लेकर काफी बेचैनी छायी है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जो प्रतिज्ञा ली है उसका क्या होगा ? दरअसल सम्राट चौधरी ने सिर पर पगड़ी बांधी है और ऐलान किया है कि वह इस पगड़ी को तब खोलेंगे जब नीतीश कुमार को CM पद की कुर्सी से हटा देते हैं। वहीं अब बिहार में JDU-RJD की सरकार गिर गई है और नीतीश कुमार -BJP संग नई सरकार बनाने जा रहे हैं। अब ऐसे में नीतीश के BJP के साथ आने और बीजेपी के सहयोग से CM बनने की चर्चा के बाद ये सवाल भी उठने लगा है कि सम्राट चौधरी के पगड़ी का क्या होगा ?

नीतीश ने पूछा था ये पगड़ी क्यों ?

बात लगभग छह महीने पहले की है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही चल रही थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के सिर पर बंधी पगड़ी को लेकर सवाल किया। इसे क्यों पहनते हैं ? तब सम्राट चौधरी ने जवाब दिया था आपको मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद ही मैं ये पगड़ी खोलूंगा। इसमें आपका भी आशीर्वाद चाहिए। हालांकि सम्राट का यह जवाब सुनते ही नीतीश कुमार मुस्कुराने लगे थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें