'पीयू छात्र संघ चुनाव की तारीख़ का जल्द हो एलान'
आइसा ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, कहा : वक्त पर चुनाव नहीं कराना छात्रों के अधिकारों का हनन
PATNA :संयुक्त छात्र संगठनों की बैठक पटना विश्वविद्यालय में आयोजित हुई, जिसमें आइसा भी शमिल हुआ। पीयू छात्र संघ चुनाव कराने के लिए पटना विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।
आइसा का कहना है कि पीयू छात्र संघ चुनाव समय से नहीं कराने पर कॉलेज कैंपस का लोकतान्त्रिक माहौल खराब हो गया है। कॉलेज कैम्पस में आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इसको रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
इसके साथ ही आइसा का ये भी कहना है कि छात्रों का अपना कोई छात्र संघ भी नहीं है। आगामी 5 दिनों के भीतर छात्र संघ चुनाव नहीं कराया जाएगा तो बड़े आंदोलन की तरफ आइसा बढ़ेगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।