अधीर रंजन चौधरी के फैसले पर भड़की BJP
कहा : विरोधियों को जनता देगी जवाब, हरि सहनी ने I.N.D.I.A गठबंधन को बताया ट्रेन की ट्रॉली
PATNA :वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर मोदी सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए एक कमेटी का भी गठन कर दिया है। इस 8 सदस्यीय टीम में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी शामिल किया गया था लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस समिति का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया है। अधीर रंजन चौधरी के इस इनकार के बाद बीजेपी ने तीखा हमला किया है।
बीजेपी का अधीर रंजन चौधरी पर तीखा वार
बीजेपी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देश के बारे में सोचते हैं, वहीं देश को लेकर काम करते हैं। एकसाथ चुनाव होने से देश का पैसा बचेगा। बीजेपी ने कहा है कि देश के विकास को लेकर कड़े और देशहित में फैसला लिया जाता है।
पीएम मोदी देश के लिए काम करते हैं और जो लोग विरोध कर रहे हैं, जनता उनको जवाब देगी। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि हर साल चुनाव होने से विकास कार्य बाधित होता है।
"I.N.D.I.A गठबंधन ट्रेन की ट्रॉली..मोदी सरकार वंदे भारत"
वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन द्वारा 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन देशभर में बड़ा कार्यक्रम करने के ऐलान पर हरि सहनी ने हमला बोला है और कहा है कि I.N.D.I.A गठबंधन ट्रेन की ट्रॉली के समान है लेकिन मोदी सरकार वंदे भारत ट्रेन की तरह है, जिसकी गति के सामने कहीं कोई टिकने वाला नहीं है।
इसके साथ ही बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि पीएम मोदी के सामने कोई विपक्ष टिकने वाला नहीं है। सभी की अपनी लालसा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।