ACB की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
नीमडीह प्रखंड के CI खेलाराम मुर्मू 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
सरायकेला : इस वक्त की बड़ी खबर सरायकेला से जहां चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड के सीआई खेलाराम मुर्मू को एसीबी की टीम जमशेदपुर ने5000रुपये घूस लेते अरेस्ट कर लिया है.
बताया जा रहा है कि नीमडीह अंचल के सीआई खेलाराम मुर्मू द्वारा जमीन म्यूटेशन के नाम पर प्रशांत महतो से घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने मौके पर ही धर दबोचा. एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई को लेकर रवाना हो गया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।