Live

आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU का बड़ा एक्शन

बहादुरपुर के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर की छापेमारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दरभंगा: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहांबहादुरपुर प्रखंड केBDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई यानीEOU नेबड़ी कार्रवाई की है.EOU की टीम नेBDO केपांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है.

बहादुरपुर प्रखंड के जनकपुरी मोहल्ला स्थित किराए के आवास और कार्यालय समेत अलग-अलग ठिकानों पर मंगलवार कोEOU की टीम तलाशी ले रही है. आवास परBDO आनंद कुमार विभूति मौजूद नहीं हैं. वहीं, उनकी पत्नी सेEOU की टीम पूछताछ कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर केBDO कार्यालय में भीEOU की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है. आनंद कुमार विभूति का कुछ महीने पहले ही मुजफ्फरपुर के कांटी से तबादला होकर बहादुरपुर प्रखंड मेंBDO के पद पर तैनाती हुई थी.

निगरानी विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आनंद कुमार विभूति के खिलाफ उनकी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है. जांच में1करोड़71लाख84हजार रुपये से अधिक की संपत्ति ज्ञात आय से अधिक पाए जाने की बात कही गई है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब121.87प्रतिशत अधिक बताई गई है.

EOU की यह कार्रवाई विभागीय शिकायत के आधार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है. फिलहाल अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी और पूछताछ जारी है. छापेमारी पूरी होने के बाद बरामदगी और अन्य संपत्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें