Live

लाखों का नुकसान

दीवाली से पहले कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग

A
Arun Chourasiaलेखक

रजौली(नवादा)-खबर नवादा के रजौली से है..यहां नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित राजलक्ष्मी वस्त्रालय में आग लग गयी जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.दुकान के मालिक कमलेश कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर शुक्रवार को साफ सफाई किया था दुकान के सारे कपड़े ऊपर वाले रूम में रख दिया था रात को दुकान बंद कर अपने घर चला गया. सुबह मेरे दुकान के सामने वाले महेंद्र साव ने फोन किया कि दुकान में आग लग गई है.स्थानीय लोगों ने ही अग्निशमन विभाग को फोन किया.आग की वजह दुकान में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया है.उन्हें लाखों की क्षति हुई है.




स्थानीय लोगों ने बताया कि फोन करने पर अग्निशमन विभाग की छोटी गाड़ी आयी जिसमें पानी नहीं के बराबर था..करीब 1 घंटे बाद अग्निशमन की बड़ी गाड़ी आई.तबतक आग से काफी नुकसान हो गया


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें