Live

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026

सहरसा में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ध्वजारोहण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा : बिहार के सहरसा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य समारोह स्थल इंडोर स्टेडियम में बिहार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दिया.

इस दौरान कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष, जिलाधिकारी दीपेश कुमार, एसपी विक्रम सिहाग सहित जिले के कई आलाधिकारी मौजूद रहे.

वहीं ध्वजारोहण समारोह से पूर्व सहरसा के प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने डीएम और एसपी के साथ परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली. वहीं ध्वजारोहण कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों छात्र- छात्राओं के साथ साथ नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र एवं बिहार सरकार की योजना एवं उपलब्धियों के बारे में गिनाया.

सहरसा से मो0शौकत अली की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें