Live

80 th Independence Day

भागलपुर में प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन, योजनाओं की गिनाई उपलब्धियां

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

भागलपुर : बिहार के भागलपुर स्थित सैंडिस कंपाउंड मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया. बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. इस मौके पर भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, आईजी विवेक कुमार, एसएसपी प्रमोद यादव समेत जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया.

इस अवसर पर मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर की धरती से 211 डिग्री कॉलेज की शुरुआत की जो भागलपुर समेत पूरे बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है. वहीं विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से पहली बार शिवभक्तों के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण कराया गया. भागलपुर, बांका और मुंगेर जिले में टेंट सिटी की व्यवस्था की गई जिससे श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके.

भागलपुर से संवाददाता रवि आर्यन की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें