Hindi News / मुंगेर में प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने किया झंडोत्तोलन, तिरंगे को दी सलामी...

80 th Independence Day : मुंगेर में प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने किया झंडोत्तोलन, तिरंगे को दी सलामी

Edited By:  |
80th independence day

मुंगेर : जिले के ऐतिहासिक पोलो मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने तिरंगा फहराया. इस दौरान राष्ट्रगान की धुन के बीच वहां मौजूद लोगों ने तिरंगे को सलामी दी.

मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया. शनिवार सुबह से ही मैदान में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला. प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने झंडोत्तोलन किया. तिरंगा फहराते ही पूरा मैदान राष्ट्रभक्ति के नारों और तालियों से गूंज उठा. समारोह में जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी,जनप्रतिनिधि,विधायक,राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे. राष्ट्रगान के दौरान हर किसी ने सम्मान के साथ तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली.

इस मौके पर प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर जवानों को नमन किया. उन्होंने कहा कि देश की आजादी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं,बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है. मंत्री ने बिहार और मुंगेर में चल रही विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी. पोलो मैदान में आयोजित इस समारोह में प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड ने समारोह में चार चांद लगा दिए. ऐतिहासिक पोलो मैदान में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के जोश में डूबा जनसैलाब मुंगेर के लिए स्वतंत्रता दिवस की इस तस्वीर को खास बना गया.

मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट