Hindi News / प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने जमुई के श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में किया...

80 वां स्वतंत्रता दिवस 2026 : प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने जमुई के श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

Edited By:  |
80 wa swatantrata diwas 2026

जमुई:80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम, जमुई में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह प्रभारी मंत्री संजय सिंह जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी.

इस अवसर पर मंत्री संजय सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही. राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया.

मंत्री ने सभी नागरिकों से सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-