Live

Bihar News

भारत नेपाल सीमा पर 100 किलो गांजा जब्त,8 गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी तस्कर भी पकड़ाया

R
Rakesh Raushanलेखक

रक्सौल: भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नेपाल से गाँजा लेकर भारत मे प्रवेश करने के दौरान वेल ट्रेंड 8 गांजा तस्करों को हरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 100 किलो गाँजा की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार गाँजा तस्कर काफी प्रशिक्षित लग रहे थे।

तस्करों की चाल नहीं आई काम

तस्करों ने पुलिस और सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों को चकमा देने के लिए पिठु बैग की तरह गाँजा को पीठ पर लटका रखा था। पुलिस के पकड़ में ना आ जाए इसलिए सेफ और सुरक्षित तस्करी के लिए ग्रामीण रास्ते को चुना गया था। इनसभी तस्करों के आगे एक लाइनर भी चल रहा था जो सेफ और सटीक रास्ता तस्करों को दिखा रहा था ताकि किसी भी एसएसबी जवान और पुलिस की नजर इन पर नही पड़े। लेकिन मोतिहारी पुलिस की ड्रोन की नजर से ये तस्कर बच नही सकें ।

25 हजार का इनामी तस्कर भी धराया

एसएसबी जवानों के मुताबिक सभी जप्त गांजा को सैनिक रॉड से लोड करके सिवान, छपरा और गोपालगंज में सप्लाई करने की योजना थी लेकिन एसएसबी के जवानों ने इनके मेहनत पर पानी फेर दिया और सभी को दबोच लिया गया। इसके साथ ही गांजा तस्कर का मास्टरमाइंड 25 हजार का इनामी आदापुर का नौशाद मिंया की भी पहचान हो गई है।

रक्सौल से अभिषेक की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें