

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
Live
रक्सौल: भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नेपाल से गाँजा लेकर भारत मे प्रवेश करने के दौरान वेल ट्रेंड 8 गांजा तस्करों को हरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 100 किलो गाँजा की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार गाँजा तस्कर काफी प्रशिक्षित लग रहे थे। तस्करों की चाल नहीं आई कामतस्करों ने पुलिस और सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों को चकमा देने के लिए पिठु बैग की तरह गाँजा को पीठ पर लटका रखा था। पुलिस के पकड़ में ना आ जाए इसलिए सेफ और सुरक्षित तस्करी के लिए ग्रामीण रास्ते को चुना गया था। इनसभी तस्करों के आगे एक लाइनर भी चल रहा था जो सेफ और सटीक रास्ता तस्करों को दिखा रहा था ताकि किसी भी एसएसबी जवान और पुलिस की नजर इन पर नही पड़े। लेकिन मोतिहारी पुलिस की ड्रोन की नजर से ये तस्कर बच नही सकें । 25 हजार का इनामी तस्कर भी धरायाएसएसबी जवानों के मुताबिक सभी जप्त गांजा को सैनिक रॉड से लोड करके सिवान, छपरा और गोपालगंज में सप्लाई करने की योजना थी लेकिन एसएसबी के जवानों ने इनके मेहनत पर पानी फेर दिया और सभी को दबोच लिया गया। इसके साथ ही गांजा तस्कर का मास्टरमाइंड 25 हजार का इनामी आदापुर का नौशाद मिंया की भी पहचान हो गई है।रक्सौल से अभिषेक की रिपोर्ट
गुमला : झारखंड शिक्षा परियोजना भवन में बीते दिनों चोरी मामले में दो चोर को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर इस मामले में खुलासा कर दिया है। दरअसल दो चोरों ने ताला तोड़कर सीसीटीवी के मॉनिटर की चोरी कर ली थी । मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलको ने गुमला थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया था। इसके बाद गुमला थाना की पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों को पकड़ने में जुट गई। पूछताछ में हुआ खुलासाअनुसंधान के क्रम में गुमला शहर के अंबेडकर नगर भुईयां मोहल्ला निवासी अशफाक खान उर्फ गुड्डू पिता स्वर्गीय इरफान खान और सुमित कुमार पिता स्वर्गीय अनिल राम को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इनके निशानदेही पर सीसीटीवी के मॉनिटर को बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया ताला तोड़कर उक्त भवन से सामानों की चोरी की थी। चोरी का सामान अशफाक खान के घर में रखा था। एसडीपीओ ने दोनो को भेजा जेलवहीं आज गुमला थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मामले को लेकर गठित टीम ने 24 मई को रात 7:30 बजे बाजार गुमला गए तो देखा कि दो युवक पुलिस को देखकर भाग रहे हैं जिन्हें सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ा गया, पूछने पर उन्होंने चोरी की घटना की बात स्वीकार कर ली। अशफाक खान चोरी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है जबकि सुमित कुमार की यह पहली चोरी है। वही दोनों को गुमला जेल भेज दिया गया है।गुमला से किशोर जायसवाल की रिपोर्ट