Live

BIG BREAKING

नहाने के दौरान गंगा में डूबे 6 लोग, इलाके में मचा हाहाकार, गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

KHAGARIA :इस वक्त एक बड़ी ख़बर खगड़िया से आ रही है, जहां नहाने के दौरान गंगा नदी में 6 लोग डूबने लगे, जिसके बाद एक लड़का और एक लड़की तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन अब भी 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल लापता युवकों की खोजबीन जारी है।

SDRF की टीम रवाना

ये हादसा खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी घाट की घटना है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम रवाना हो गयी है। परबत्ता थानाध्यक्ष ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान जारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें