BREAKING NEWS
विधायक समेत 23 दोषियों को आजीवान कारावास की सजा.जाने पूरा मामला..
BREAKING NEWS:-बड़ी खबर भोजपुर से है,जहां विधायक समेत 23 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है और 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार 2015 में अजीमाबाद थाना के बड़गांव में जेपी सिंह की हत्या हुई थी.इसी हत्या में कोर्ट के द्वारा सजा सुनाई गई है.इसमें अगिआंव के भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल समेत कुल 23 दोषी है.आरा व्यवहार न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई है.
बताते चलें कि अजीमाबाद के बड़का गांव निवासी जय प्रकाश सिंह की हत्या 2015 में कर दी गयी थी.उनका शव चौरी थाना के बेरथ गांव के पोखरा के समीप मिला था.विधायक मनोज मंजिल समेत भाकपा माले के नेताओं पर हत्या का आरोप लगा था.इस मामले में करीब 8 साल बाद दोषियों को सजा सुनाई गई है.सजा सुनाने के साथ ही विधायक मनोज मंजिल समेत सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।