Live

Bihar Crime

2 हजार रुपये के विवाद में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, नाला किनारे मिला शव

D
Deepak Kumarलेखक

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में महज 2 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया गांव में नाले के किनारे व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवधर गांव निवासी सेराजुल साह के रूप में हुई है। परिजनों ने रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

उधार दिए रुपये मांगने गए थे सेराजुल साह

मिली जानकारी के अनुसार, सेराजुल साह ने इन्ताज़ हजाम को 2 हजार रुपये उधार दिए थे। बताया जा रहा है कि शाम में वह अपने रुपये वापस मांगने गया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

घर लौटते समय मारपीट का आरोप

परिजनों का आरोप है कि रुपये मांगकर घर लौटने के दौरान रास्ते में सेराजुल साह को घेर लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। आशंका जताई जा रही है कि इसी घटना के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

नाले के किनारे मिला शव,जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

पेटभरिया गांव के पास नाले के किनारे सेराजुल साह का शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान होने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद की चर्चा तेज हो गई।

फिलहाल,घटना की वास्तविक परिस्थितियों,मारपीट के आरोपों और मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सेराजुल साह की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा का रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें