Live

पटना में राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा कार्यक्रम

17–18 सितंबर को देशभर के प्रमुख चिकित्सक, हेल्थकेयर लीडर्स, रोगी-सुरक्षा विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता होंगे शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : स्वास्थ्य सेवाओं में रोगी सुरक्षा,गुणवत्ता एवं मरीजों के विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से पटना में 17–18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

कार्यक्रम का आयोजन रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल द्वाराCAHO, AHPIएवंCII Biharके सहयोग से किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे.

कार्यक्रम में देशभर से प्रमुख हेल्थकेयर सीईओ,चिकित्सक,अस्पताल प्रबंधन विशेषज्ञ,रोगी-सुरक्षा एवं गुणवत्ता विशेषज्ञ तथा नीति-निर्माता शामिल होंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुरक्षित एवं मरीज-केंद्रित बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे.

डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह,प्रबंध निदेशक,रुबन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने कहा कि रोगी सुरक्षा केवल अस्पताल या तकनीक से जुड़ा विषय नहीं है,बल्कि यह मरीज और उसके परिवार के विश्वास से सीधे जुड़ा हुआ है.

उन्होंने कहा, “हमारी जिम्मेदारी केवल सही उपचार देना नहीं,बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि मरीज की पूरी उपचार यात्रा सुरक्षित हो. इसके लिए बेहतर सिस्टम,टीमवर्क,स्पष्ट संवाद,सुरक्षित दवा-प्रयोग,संक्रमण नियंत्रण और घटनाओं से सीखने की संस्कृति आवश्यक है.”

कार्यक्रम मेंMedication Safety, Diagnostic Safety, Surgical Safety, Human Factors, Patient & Family EngagementतथाData, Digital TechnologyऔरArtificial Intelligenceके माध्यम से सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी.

कार्यक्रम में दोषारोपण के बजाय घटनाओं औरNear Missसे सीखने तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा.

डॉ. सिंह ने कहा कि रोगी सुरक्षा में स्थायी सुधार के लिए चिकित्सकों,अस्पताल प्रबंधन,विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं का सामूहिक प्रयास आवश्यक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि पटना में होने वाली यह राष्ट्रीय पहल व्यावहारिक एवं मापनीय सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

साझा संदेश

हर मरीज सुरक्षित उपचार का हकदार है.

सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा पूरे स्वास्थ्य तंत्र की साझा जिम्मेदारी है.

कार्यक्रम विवरण

आयोजक: रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल,पटना

सहयोग:CAHO | AHPI | CII Bihar

दिनांक: 17–18 सितंबर 2026

स्थान: होटल मौर्या, पटना

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें