BIHAR
बिहार के सहकारिता मंत्री के मर्डर के लिए 11 करोड़ की सुपारी, मचा हड़कंप, SSP ने गठित की टीम
NEWS DESK :बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि सूबे के सहकारिता मंत्री और बेलागंज के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद यादव के मर्डर के लिए 11 करोड़ रुपये की सुपारी दी गई है। इस सिलसिले में मंत्री सुरेन्द्र कुमार ने गया के SSP को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। SSP ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
पुलिस ने गंभीरता से लिया मामला
सहकारिता मंत्री की सुपारी के बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से लिया है और रामपुर थाने में धनवंत सिंह राठौर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी को भेजे पत्र में सहकारिता मंत्री ने बताया है कि क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने उनकी हत्या के लिए उकसाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है।
पहले भी सलाखों की खा चुका है हवा
राठौर ने अपने वक्तव्य में उन्हें अपराधी बताते हुए ये सार्वजनिक घोषणा की है कि जो शख्स डॉ. सुरेन्द्र यादव की हत्या को अंजाम देगा, उसे 11 करोड़ रुपये की राशि इनाम में दी जाएगी। गौरतलब है कि राठौर को पहले भी जेल की सजा हो चुकी है। सूबे के एक मौजूदा मंत्री के खिलाफ इस प्रकार की सार्वजनिक घोषणा कानून-व्यवस्था को गंभीर चुनौती है।
एसएसपी ने गठित की टीम
फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी को सौपी गई है। साथ ही एक विशेष टीम भी गठित की गई है। इसमें सिटी एसपी हिमांशु, सिटी डीएसपी पारसनाथ साहू और टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।