कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने INDIA के प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
बोकारो: डुमरी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी डुमरी उपचुनाव में जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में प्रचार में उतर गए हैं. उन्होंने नावाडीह में आमलोगों से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बेबी देवी को वोट देने की अपील की है. सुबोधकांत सहाय ने बोकारो के नावाडीह में प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जगरनाथ महतो एक जन नेता थे. इसीलिए इस चुनाव में कोई चुनौती नहीं है. उन्होंने कहा यह चुनाव हमलोग काफी अच्छे तरीके से जीतेंगे. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सवाल उससे बड़ा हो गया है जिस प्रकार से बीते तीन-चार वर्षो से सरकार को अस्थिर करने का काम किया जा रहा है वह असल चुनौती है.
