रांची:- झारखंड में मानसून रफ्तार पकड़ चुका है.हर एक जिले में मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा रही है। सभी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। नदिया नाले बनने के साथ कई जगहों पर उफान पर है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी पूरे राज्य में बारिश के सांसद वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि वज्रपात के साथ शनिवार को बारिश हो सकती है,वहीं 11 जुलाई को झारखंड के उत्तर पूर्वी भाग में भारी बारिश होगी।
इन इलाकों में देवघर,धनबाद,दुमका,गिरिडीह,जामताड़ा,पाकुड़,साहिबगंज शामिल है।
सबसे अधिक उत्तम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में झारखंड के सभी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

