पटना। WWE के इवेंट SummerSlam 2022 में रेसलर रोमन रेंस ने ब्रॉक लेसनर को एक फिर से हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने पास रखी। बेहद रोमांचक मैच में रोमन रेंस ने ब्रॉक लेसनर को ऐसा पछाडा कि वे उठ भी नहीं पाए। इसी के साथ रेंस को बतौर यूनिवर्सल चैंपियन 700 दिन पूरे हो गए हैं और उनकी WWE में धमक कायम है।

WWE के दो सुपर स्टार ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ। इस मैच में तो कई बार ऐसा लगा कि ब्रॉक लेसनर रोमन रेंस पर भारी पडे लेकिन हर बार 10 काउंट से पहले रेंस फिर उठ खडे हुए। एक समय तो ब्रॉक स्टेडियम में क्रेन तक ले आए तो पूराै रिंग की उखाड दिया। सांस रोक देने वाले इस मैच में आखिरकार रेंस ने ब्रॉक लेसनर के उपर कमेंट्री टेबल उखाडकर ऐसा दबाया कि फिर ब्रॉक उठ नहीं पाए।Roman Reigns 700 दिनों से अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन...

रोमन रेंस ने इसी के साथ ब्रॉक लैसनर को काफी पीछे छोड़ दिया है। ब्रॉक लैसनर अपने करियर में 3 बार यूनिवर्सल चैंपियन बने और वो कुल मिलाकर 688 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे। दूसरी तरफ रोमन रेंस ने अपने सिंगल रन से ही लैसनर से आगे निकल गए। रेंस अपने करियर में दो बार यूनिवर्सल चैंपियन बने हैं, पहली बार वो करीब 64 दिनों तक चैंपियन रहे थे।