विश्व पर्यावरण दिवस : झारखंड भाजपा प्रदेश इकाई ने राजधानी रांची में किया पौधरोपण

Edited By:  |
Reported By:
vishwa paryawaran diwas vishwa paryawaran diwas

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा बुधवार को रातू रोड स्थित आर्मी कैंप के पास पौधरोपण करने का कार्य किया गया.

पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कार्य समिति के सदस्य रमेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. वृक्षारोपण कार्यक्रम में लोगों ने 30 से 40 पौधे लगाए . इसमें बरगद, नीम एवं पीपल के पौधे लगाये गये. यहां सिर्फ पौधे लगाए ही नहीं गए उनके संरक्षण की भी व्यवस्था की गई और पिछले दो वर्ष से इसी तरह पौधे लगाए जाते रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया. पौधरोपण के समय पंडित व पुरोहित भी उपस्थित रहे. पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कर बड़ी संख्या में छोटे-छोटे पौधे लगाये गये.