पटना। राष्ट्रपति चुनाव के बीच एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे। जगदीप धनखड के लिए प्रधानमंत्री मोदी प्रस्तावक बने।
6 अगस्त को होने वाले इस चुनाव के लिए एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद पर काम कर रहे जगदीप धनखड को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना। शनिवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में जगदीप धनखड के नाम पर सहमति बनी और जेपी नड्डा न औपचारिक रुप से इसकी घोषणा की।
इधर विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मारग्रेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
