Desk:मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन राज्यों की जनता समेत पूरे देश को धन्यवाद दिया है। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पीएम मोदी को माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि'भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। क्योंकि नकारात्मक शक्तियां अब तेजी से एकजुट होने का प्रयास करेंगी। समाज में खाई पैदा करने वाले अब नए मौके तलाशेंगे। हमें उनसे मुकाबला भी करना है। उनका जवाब भी देना है। लेकिन उससे भी बढ़कर हमें जनता की रीढ़ को बनाए रखना है।'



देश विरोधी ताकतों को चेतावनी-मोदी

उन्होंने कहा किआज के ये नतीजे उन ताकतों को भी चेतावनी है जो प्रगति और जनकल्याण की राजनीति के खिलाफ खड़े रहते हैं। जब भी विकास होता है,कांग्रेस और उसके साथी विरोध करते हैं। जब हम वंदे भारत लॉन्च करते हैं तो कांग्रेस और उसके साथी मजाक उड़ाते हैं,जब हम गरीबों के लिए घर बनाते हैं तो वे रुकावट डालते हैं,जब हम नल से जल की योजना बनाते हैं तो वे इस पर रोड़ा डालते हैं। ऐसी सभी पार्टियों को आज गरीबों ने चेतावनी दी है। सुधर जाइए,सुधर जाइए,वरना जनता आपको चुन-चुनकर साफ कर देगी।


चुनाव परिणाम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का जनसमर्थन

वहीं भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को लेकर कहा किऐसे लोग जो भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने वाली जांच एजेंसियों पर प्रहार करने में जुटे हैं,वे समझ लें कि ये चुनाव नतीजे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का भी जनसमर्थन है। ये चुनाव नतीजे कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लिए बड़ा सबक है। ये सबक है कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से फोटो कितनी अच्छी निकल जाए,देश का भरोसा नहीं जीता। देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्रसेवा का जज्बा होना चाहिए और घमंडिया गठबंधन में वो रत्ती भर भी नजर नहीं आता है।


भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा कि आज के जनादेश ने यह भी साबित किया है कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद को लेकर देश के भीतर, देश के हर नागरिक के दिल में जीरो टॉलरेंस बन रही है। आज देश को लगता है कि इन तीन बुराइयों को खत्म करने में अगर कोई प्रभावी है, तो वह भाजपा ही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो अभियान छेड़ रखा है, उसको भारी जनसमर्थन मिल रहा है। यह उन दलों, नेताओं को मतदाता की साफ-साफ चेतावनी है, जो भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े होने में जरा भी शर्म महसूस नहीं करते। उन लोगों को आज देश की जनता ने साफ-साफ संदेश दे दिया है।


तीन राज्यों के परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी

उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के परिणामों की गूंजदूर तक जाएगी। पूरी दुनिया में इन चुनाव परिणामों की गूंज सुनाई देगी। यह चुनाव परिणाम दुनियाभर के निवेशकों को नया भरोसा देगा। आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत को जो सपना हमने देखा है, उसे लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। आज दुनिया देख रही है कि भारत का लोकतंत्र और मतदाता कितने परिपक्व हैं। आज दुनिया देख रही है कि भारत की जनता पूर्ण बहुमत के लिए स्थिर सरकार के लिए सोझ समझकर वोट कर रही है।'


तेलंगाना में बीजेपी का ग्राफ बढ़ रहा है

उन्होंने तेलंगाना की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 'मैं तेलंगाना की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। हर चुनाव में तेलंगाना में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मैं तेलंगाना के लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा आपकी सेवा में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।'


माताओं-बहनों-बेटियों से किए वादे पूरा करूंगा

आगे उन्होंने कहा कि, 'नारी शक्ति का विकास भाजपा के विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ भी है। इस चुनाव में माताओं-बहनों-बेटियों ने भाजपा की जीत की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली थी। मैं आज पूरी विनम्रता से देश की बहन-बेटी से यही कहूंगा कि भाजपा ने आपसे जो वादे किए हैं, वो शत प्रतिशत पूरे किए जाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी।'


सचेत हो जाए देश को जातियों में बांटने वाले

उन्होंने कहा,किइस देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिश हुई। लेकिन मैं लगातार कहता था कि मेरे लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं। जब मैं चार जातियों की बात करता हूं हमारी नारी शक्ति,हमारी युवा शक्ति,हमारे किसान और हमारे गरीब परिवार। इन चार जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है। आज बड़ी संख्या में हमारे ओबीसी साथी इसी वर्ग से आते हैं। आज बड़ी संख्या से हमारे साथी इसी वर्ग में आते हैं। इन चुनावों में इन चारों जातियों ने भाजपा की योजनाओं और भाजपा के रोडमैप को लेकर बहुत उत्साह दिखाया है। आज हर गरीब कह रहा है..वह खुद जीता है। आज हर किसान यही कहता है..यह चुनाव हर किसान जीता है। आज हर आदिवासी भाई बहन यह सोचकर खुश है.. जिसे उसने वोट दिया वह विजयी है।'