अरविंद अकेला 'कल्लू' के इस नये गाने ने मचाया धमाल : चंद घंटों में ही सोशल मीडिया पर उड़ा दिया गर्दा, सुनकर लोग हुए दीवाने, कह उठे 'वाह'

Edited By:  |
Reported By:
 This new song of Arvind Akela Kallu created a stir  This new song of Arvind Akela Kallu created a stir

Arvind Akela Kallu :भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर और धांसू सिंगर अरविंद अकेला 'कल्लू' (Arvind Akela Kallu) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ गायिकी के क्षेत्र में भी धमाल मचाए हुए हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वे गुजरते वक्त के साथ नई ऊंचाइयों को छूते जा रहे हैं। वे एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सिंगिग से भी भोजपुरिया दर्शकों को दीवाना बना रहे हैं।

अरविंद अकेला 'कल्लू' के नये गाने ने मचाया धमाल

भोजपुरी फिल्मों के सरताज अरविंद अकेला 'कल्लू' (Arvind Akela Kallu) इनदिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका हाल में ही आया नया भक्ति गाना 'पढ़ ली रामायण' इनदिनों ट्रेंडिंग में हैं और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

प्रभु श्रीराम को समर्पित है ये सॉन्ग

भक्ति सॉन्ग 'पढ़ ली रामायण..' को खुद सिंगर अरविंद अकेला 'कल्लू' (Arvind Akela Kallu) ने आवाज़ दी है। वहीं, इस गीत को चंदन यादव (Chandan Yadav) ने अपने शब्दों से पिरोया है। इसके साथ ही जेपी तिवारी (JP Tiwari) ने इस गाने का संगीत दिया है। वहीं, आशु बाबा (Ashu Baba) इस सॉन्ग के निर्माता हैं। इस गाने का डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन है। विदित है कि अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का ये गाना प्रभु श्रीराम को समर्पित है।


सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं और मात्र 6 घंटे के अंदर ही इस गाने को 11 हजार 574 लोगों ने देखा है। इस गाने को 'आपन माटी' चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने का मुखड़ा इस प्रकार है :

मुखड़ा

केकरा से कईसन राखे के बा नाता जी

पढ़ ली रामायण रउवा चली जाई पाता जी

देख ली रामायण रउवा चली जाई पाता जी

कबों ना ओराई अईसन अमर बा गाथा जी

पढ़ ली रामायण रउवा चली जाई पाता जी

देख ली रामायण रउवा चली जाई पाता जी ।

गौरतलब है कि बिहार के बक्सर के रहने वाले अरविंद अकेला 'कल्लू' (Arvind Akela Kallu) भोजपुरी जगत का जाना माना नाम है। उन्होंने अपने पहले सॉन्ग ‘बोलता मुरगवा कुकड्डू कू’ से लोकप्रियता हासिल की थी। बाद में एक्टर ने कुछ बेहतरीन फिल्मों में किया किया, जिसमें कलुआ करोड़पति (2016), कलुआ बड़ा सतावेला (2016) और बलमा बिहार वाला 2 (2016), स्वर्ग (2017), सईयां सुपरस्टार (2017) आवारा बलम (2018) और सरकाई लो खटिया जाड़ा लागे (2018) शामिल है।