Hindi News / ‘द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव’, बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्ष और सामाजिक आंदोलन...

29 मई को रिलीज होगी फिल्म : ‘द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव’, बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्ष और सामाजिक आंदोलन पर आधारित है फिल्म

Edited By:  |
The film The Indian Lenin Babu Jagdev will be released on May 29 The film The Indian Lenin Babu Jagdev will be released on May 29

पटना- फिल्म ‘द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव’ आगामी 29 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता सुभाष कुमार और सिद्धार्थ कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद बिहार के सर्वमान्य जननेता थे, जिन्होंने दलित, अति पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। फिल्म में उनके संघर्ष, विचार और सामाजिक आंदोलन को प्रमुखता से दिखाया गया है।

फिल्म की शूटिंग जहानाबाद के कुर्था इलाके तथा झारखंड के कई क्षेत्रों में की गई थी। फिल्म में छुआछूत, अंधविश्वास, अमीरी-गरीबी और ऊंच-नीच जैसी सामाजिक विसंगतियों को भी प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का भी काम करेगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट