TEACHER बहाली पर बोले CM नीतीश : जल्द से जल्द हो शिक्षकों की बहाली

Edited By:  |
teacher bahali par nitish ka bada adesh teacher bahali par nitish ka bada adesh

PATNA- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षकों को जल्द से जल्द बहाल किया जाय। खाली पदों को जल्द भरा जाए। जहां शिक्षक की कमी है वहां शिक्षकों की जल्दी बहाल किया जाय।

जानकारी अनुसार नीतीश कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का क्रियान्वयन और अच्छे ढंग से कराए जाने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार होने से राज्य के प्रजनन दर में और कमी आएगी। अनुसूचित जाति, जनजाति अत्यंत पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्गों की लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के जरूरत है। इसको लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी स्कूल में पठन-पाठन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जीवन वृत्त सिद्धांत और उनके विचारों के बारे में बताया जाता है। महापुरुषों के बारे में बच्चों को और अच्छे ढंग से बताया जाए।


Copy