ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया सहरसा : 3 शख्स पर बरसी गोलियां, इलाके में दहशत

Edited By:  |
Reported By:
tabadtod firing se tharraya saharsa tabadtod firing se tharraya saharsa

सहरसा : खबर है सहरसा से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े तीन लोगों को निशाना बना ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान अपराधियों ने एक शख्स के कनपटी में गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीँ गोली की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई।

मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसई का है। जहां अपराधियों ने 40 वर्षीय सनोज यादव नामक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। आनन फानन में इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर घटना से गुस्साए लोगों ने सहरसा-बनगांव मुख्य मार्ग के रिफ्यूजी चौक के समीप आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।इधर घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया जिसके बाद जाम हटाया गया।

दूसरी तरफ सदर थाना क्षेत्र के ही रिफ्यूजी कॉलोनी में मंगलवार को सनोज यादव नामक युवक की कनपटी में गोली मारी है। सनोज का भी एक निजी नर्सिंग होम में इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सनोज यादव शहर में जमीन के खरीदने और बिक्री के कारोबार में शामिल था। वह ठेकेदारी भी करता था। उसके कनपटी में तीन गोलियां लगी है। डॉ ने कहा कि गोली कनपटी में लगते हुए आंख को डैमेज करके निकल गई है। फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता।


Copy