ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया भागलपुर : गोलीबारी में शख्स को लगी गोली, डर से सहमा इलाका

Edited By:  |
Reported By:
tabadtod firing se tharraya bhagalpur tabadtod firing se tharraya bhagalpur

भागलपुर : खबर है भागलपुर से जहां देर रात दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके के लोग दहशत में आ गए। वहीँ जानकारी मिल रही है कि इस गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया है। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

मामला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र का है जहां देर रात दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में लत्तीपुर के दक्षिण पंचायत बिहपुर के मुखिया पति राजेश मंडल पिता निरंजन मंडल (पूर्व मुखिया) को गोली लग गई। गोलीबारी की सूचना मिलते हैं खरीक थाना और कई थाने की पुलिस दियारा इलाका पहुंचे घायल का राजेश मंडल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि दियारा इलाके में कुछ कुख्यात जेल में बंद थे वहीँ अब सजा पूरी करने के बाद सभी बाहर आये हैं और किसी बात को लेकर गोलीबारी की गई है।

वहीँ नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खरीक थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली है। इस गोलीबारी में लत्तीपुर दक्षिण पंचायत बिहपुर के मुखिया पति राजेश मंडल के पैर में गोली लगी है जिसका इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आखिरकार दियारा इलाके में दोनों पक्षों में कितनी चक्र गोलियां चली है यह भी बता पाना मुश्किल है।


Copy