रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले की जांच एसआईटी करेगी. राज्य पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी का गठन कर दिया है. यह बातें राज्य पुलिस के प्रवक्ता आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने प्रेस वार्ता में दी है.


आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि घटना को लेकर राज्य पुलिस पूरी तरीके से गंभीर है. घटना को लेकर जहां एस आई टी ने जांच शुरू कर दी है. वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में नगड़ी थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस सुभाष मुंडा की हत्या के विभिन्न बिन्दुओं पर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. वहीं संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है.


गौरतलब है कि कल बीती रात नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास स्थित उनके कार्यालय में अज्ञात अपराधियों ने ऑफिस में बैठे सीपीआईएम नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद नगरी समेत कई स्थानों पर लोगों ने तोड़फोड़ किया. सड़कों पर टायर जला कर प्रदर्शन किया. गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया. दुकानों को भी बंद कराया.