पटना। आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका में नया राष्ट्रपति चुनने के लिए वोटिंग चल रही है। वोटिंग संसद में चल रही है। श्रीलंका के इतिहास में 44 साल के बाद पहली बार हो रहा है जब संसद राष्ट्रपति का चुनाव करने जा रही है। नये राष्ट्रपति पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बचे हुए कार्यकाल यानि नवंबर 2024 तक के कार्यकाल के लिए ही होंगे। गोटबाया राजपक्षे ने देश की आर्थिक व्यवस्था चरमराने के बाद हुए जन आन्दोलन के बाद इस्तीफा दे दिया था।
श्रीलंका संसद के सांसदों ने इस चुनाव में शामिल होने के लिए रानिल विक्रमसिंघे सहित तीन लोगों के नाम का प्रस्ताव दिया था। इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। इसमें मुख्य दावेदार के रुप रानिल विक्रमसिंघे, पूर्व पत्रकार दुल्लास अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी की नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच मुकाबला है।
