बेगूसराय में तेज रफ़्तार का कहर : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार इंजीनियर को उड़ाया, मचा कोहराम

Edited By:  |
Speed ​​havoc in Begusarai Unknown vehicle blows up engineer riding a bike, creates chaos Speed ​​havoc in Begusarai Unknown vehicle blows up engineer riding a bike, creates chaos

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार सिविल इंजीनियर को रौंद दिया। इस हादसे में सिविल इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एनएच 28 पर सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार सिविल इंजीनियर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के सहुरी गांव निवासी 50 वर्षीय राजकिशोर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजकिशोर सिंह रोज की तरह बगराहा डीह स्थित हरि कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने के लिए जा रहे थे। तभी कंपनी के साइट के पास एन एच 28 पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी और मृतक के परिजन काफी संख्याओं में अस्पताल पहुंचे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।


Copy