पटना। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए ED कार्यालय पहुंची है। उनसे पूछताछ को लेकर कांग्रेस फिर सडकों पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले राहुल गांधी से भी पूछताछ हुई तो कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।
कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी से पूछताछ पर बेहद तल्ख तेवर में है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम हर मुद्दा उठाएंगे। अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। ED-CBI का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं: 65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीज़ें वे तोड़ रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे कितने पावरफुल है।
वहीं सलमान खुर्शीद ने कहा कि आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इससे रुष्ट है। BJP मोदी जी को कितना बचाते हैं जब वे मोदी जी के लिए ये कर सकते हैं तो हम सोनिया गांधी के लिए नहीं कर सकते हैं। मोदी जी अभी 8-10 साल से देश में दिखे हैं, सोनिया गांधी का परिवार कबसे इस देश की सेवा करते आ रहा है।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पिठ्ठू ED, डरपोक CBI और IT ही अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए हैं। प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी।
लेकिन कांग्रेस के इन आरोपों का बीजेपी ने भी उसी तरह जबाव दिया है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा किअगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों?अगर गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों?आखिरकार भारत के नागरिकों से अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उससे पुछताछ करना एजेंसियों का काम है। तो क्या गांधी परिवार के लिए कानून अलग से बनेगा?उन्होंने कहा किअगर कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ ना हो तो हंगामा करने की जरूरत नहीं है। ये तिलमिलाहट क्यों है,घबराहट क्यों है,छटपटाहट क्यों है?ये कहीं ना कहीं दिखाता है कि दाल में कुछ काला है या तो पूरी दाल ही काली है।

