सिवान में CSP संचालक से लूट : विरोध करने पर मारी गोली, इलाके में सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
siwan me CSP sanchalak se loot siwan me CSP sanchalak se loot

सिवान : खबर है सिवान से जहां बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार सीएसपी संचालक को लूट का विरोध करने पर गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 1 लाख 20 हजार रूपए की लूट को अंजाम दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

मामला आरा के आंदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां हुसैनगंज इलाहाबाद बैंक से पैसा निकाल कर घर लौटने के दौरान अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल सीएसपी संचालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसे सीवान सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आंदर थाना क्षेत्र के भीखपुर गड़ार गांव के समीप की है। घायल सीएसपी संचालक लालबाबू प्रसाद का पुत्र हरेंद्र प्रसाद है, जो कि आंदर के भरौली में अपना सीएसपी चलाता है। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक हुसैनगंज के इलाहाबाद बैंक से पैसा निकाल कर बाइक से अपने घर भरौली लौट रहा था,तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने सीएसपी संचालक को घेर लिया। अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब एक लाख 20 हजार रुपए लूट लिए। वहीं सीएसपी संचालक द्वारा घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है, लेकिन पुलिस कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रही है।


Copy