Bhojpuri Song : सिंगर छोटू पाण्डेय का अंतिम गाना 'लागल पिरितिया' हुआ रिलीज़, पूरी टीम ने सिंगर और गीतकार को किया याद

Edited By:  |
Reported By:
 Singer Chhotu Pandey last song Lagal Piritiya released  Singer Chhotu Pandey last song Lagal Piritiya released

ENTERTAINMENT DESK : सिंगर छोटू पाण्डेय की मौत पिछले वर्ष 25 फ़रवरी को एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। साथ में 7 और भी लोग थे, जिसमें गीतकार सत्य प्रकाश मिश्रा, मॉडल सिमरन, आंचल और साथ में सिंगर के परिजन भी थे। एक शादी समारोह में जाने के क्रम में यह घटना हुई थी।

"लागल पिरितिया" सिंगर एवं गीतकार का अंतिम गाना था। इस गाने की दो दिनों बाद शूटिंग होनी थी लेकिन घटना के बाद शोकाकुल टीम ने नहीं किया। अब श्रद्धांजलि पूर्ण इस गाने को फिल्माया गया है। इस गाने की शूटिंग के दौरान पूरी टीम की आंखें नम रहीं।

सिंगर छोटू पाण्डेय और गीतकार सत्य प्रकाश मिश्रा का व्यवहार आंखों के सामने से ओझल नहीं हो रहा है। इस गाने को बड़े ही सादगी तरीके से लॉन्च किया गया। गाने में मॉडल के तौर पर छोटू पाण्डेय के छोटे भाई सोनू पाण्डेय और स्वाति सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है।

साथ में गायक बुल्लू मस्ताना, संतोष पल, मणि सिंह, भानु यादव, अशोक पाण्डेय, पप्पू सिंह आदि कलाकारों का सहयोग मिला है। कैमरा धीरज देव ने किया है, मेकअप धर्मेंद्र और निर्देशक अभय यादव का सहयोग रहा है। SNP Music Tone के बैनर तले इस गाने को रिलीज़ किया गया है, जिसका स्पॉन्सर SNP Vaccation Co Ltd Thailand है।

सिंगर छोटू पाण्डेय आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा गाये गए गाने हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। यह नियति को मंज़ूर था। जीवन का अंतिम गाना एक सैड सांग था। यह गाना हमारे दिल को छूती है। जैसे छोटू पाण्डेय की बातें हमारे दिल को छूती थी। हमारी टीम को यह पूर्ण विश्वास है कि इस गाना को पूर्ण सहयोग मिलेगा। ये अंतिम गाना एक यादगार के तौर पर हमारे बीच है। स्टूडियो सुर सागर में इस गाने को श्रद्धांजलि के तौर पर लॉन्च किया गया है।