शराबबंदी पर पूर्णिया में गरजे CM नीतीश : कहा- नहीं छोड़ेंगे शराब कारोबारियों को....तह से भी ढूंढ निकालेंगे शराब

Edited By:  |
sharabbandi par purnia me garje CM nitish sharabbandi par purnia me garje CM nitish

पूर्णिया : समाज सुधार अभियान के दौरान आज CM नीतीश कुमार ने पूर्णिया में सभा को संबोधित किया है। सभा को संबोधित करते हुए CM नीतीश ने कहा कि अब शराब का सेवन करने वालों और उसके कारोबारियों पर 34 ड्रोन और 3 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। खैर नहीं है अब.... नहीं छोड़ेंगे शराब कारोबारियों को तह से भी ढूंढ निकालेंगे शराब।

बिहार के CM नीतीश कुमार ने पूर्णिया में इंदिरा गांधी स्टेडियम में दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन तथा नशा मुक्ति को लेकर समाज सुधार अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। बिहार के CM नीतीश कुमार ने पूर्णिया में इंदिरा गांधी स्टेडियम में दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन तथा नशा मुक्ति को लेकर समाज सुधार अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदीयों से भी संवाद स्थापित किया।

पूर्णिया में नीतीश कुमार ने फिर दोहराया कि महिलाओं के आग्रह पर शराबबंदी लागू की। कर्पूरी ठाकुर ने भी लागू की थी, लेकिन 2 साल में हटा दिया गया । 2015 में पटना में आयोजित जीविका दीदी के कार्यक्रम में ही आप महिलाओं के आग्रह पर मैंने यह घोषणा की थी याद है ना। शराबबंदी पर काफी मंथन के बाद कानून 2016 में लागू किया। प्रथम फेज में बड़े शहर को इसे अलग रखा गया था, लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते बड़े शहर में भी बंद करना पड़ा था।

बाल विवाह और दहेज़ प्रथा के दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि कम उम्र में गर्भ धारण करने से लड़कियों के सामने कई समस्या पैदा होती है। कम उम्र में शादी करने से बच्चे बौने और मंद्बुधि होते हैं। दहेज़ नवविवाहितों को कितना परेशान करता है। कितनी हत्याएं आत्म हत्या होती है। जो लोग दहेज़ लेते हैं कितना बुरा काम करते हैं।


Copy