पटना। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। वे न्यायमूर्ति एनवी रमना का स्थान लेंगे। इस बारे में केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने पत्र जारी किया है। पिछले दिनों भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने पिछले हफ्ते केंद्र में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित के नाम की सिफारिश करके अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया को गति दी थी। भारत के 48 वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमना 16 महीने से अधिक के कार्यकाल के बाद 26 अगस्त को पद छोड़ेंगे।न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश...