SAMASTIPUR:-बड़ी खबरसमस्तीपुर से मिल रही है जहां दिन दहाड़े अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोलियों से भून दिया जिससे व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गयी।

हत्या की यह वरदात मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ की है।मिली जानकारी के अऩुसार चंद्रभूषण प्रसाद अपने किराना की दुकान पर बैठे थे तभी बाइक सवार अपराधियों पांच गोली मारकर फरार हो गये,जिससे व्यवसायी की मौत हो गई।

हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा और आगजनी

दिन-दहाड़े हुई हत्या की इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुसरीघरारी एनएच 28 को जाम कर आगजनी की।आक्रोशित ग्रमीण अराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।वही मृतक चंद्र भूषण प्रसाद सिंह के पुत्र ने कहा कि आज से कुछ दिन पूर्व पहले अपराधियों ने उनके पिता से 5 लाख की रंगदारी मांगी थे और रंगदारी नहीं दिए जाने पर आज उनकी हत्या कर दी गई।वहीं पुलिस प्रशासन अपराधियों को गिरफ्तार जब तक नहीं करेगी तकतक यह जाम नहीं हटने वाला है।वहीं प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि एक बाइक पर तीन की संख्या में अपराधी दुकान पर पहुंचे और फायरिंग करने लगे ।पांच गोली मारी गोली लगने के तुरंत बाद वेलोग अस्पताल ले जा रहे थे,पर रास्ते में ही उन्हौने दम तोड़ दिया।ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कि 1 तारीख को अपराधियों के रंगदारी मांगी गई थी और रंगदारी नहीं देने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।