Hindi News / कमरे में लटकता मिला शव,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

समस्तीपुर में डांसर ने की सुसाइड : कमरे में लटकता मिला शव,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Edited By:  |
samastipur mein dancer ne ki suicide samastipur mein dancer ne ki suicide

समस्तीपुर: जिले में आर्केस्ट्रा डांसर की खुदकुशी का मामला सामने आया है. डांसर का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला है. मौके से शराब की 2 बोतल बरामद हुई है. युवती की पहचान झारखंड निवासी काजल कुमारी(25) के तौर पर हुई है. घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड-11 की है.

घटनास्थल पर लोगों की जुटी भीड़

मकान मालकिन वीणा देवी ने बताया कि पिछले 3 साल से काजल यहां रह रही थी. काजल काफी सुबह जग जाती थी, लेकिन आज काफी देर तक नहीं उठी. खिड़की से झांक कर देखी तो वह हौरान रह गई. बेड पर पंखे से लटकी हुई थी. जिसके बाद आस-पास के लोगों और पुलिस को जानकारी दी गई. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई.

कमरे से शराब की दो बोतल बरामद

जानकारी मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला. बेड के नीचे शराब की दो बोतल पड़ी हुई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि काजल आर्केस्ट्रा में काम करती थी. लंबे समय से यहां अकेले रह रही थी.

आर्केस्ट्रा में काम करती थी काजल

वहीं, इस संबंध में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आस-पास के लोगों का मुताबिक युवती आर्केस्ट्रा में काम करती थी. दलसिंहसराय के साथ ही कई जगहों पर काम के सिलसिले में जाती थी. फिलहाल, गटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

हत्या और आत्महत्या पर जांच जारी

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.