समस्तीपुर में मचा त्राहिमाम : फ़ैक्ट्री से हुआ अमोनिया गैस र‍िसाव, कई अस्पताल में भर्ती

Edited By:  |
Reported By:
samastipur me macha trahimam samastipur me macha trahimam

समस्तीपुर : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है समस्तीपुर से जहां एक फ़ैक्ट्री से अमोनिया गैस र‍िसाव होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वहीँ सदर अस्पताल में इलाजरत एक सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर लाल शाह की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों के चीत्कार से सदर अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। जानकारी मिली है कि अभी भी कई लोगों का इलाज जारी है।

जानकारी मिल रही है कि समस्तीपुर के बंगरा रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में अचानक आमोनिया गैस लीक होने लगा। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। गैस रिसाव के बाद करीब दर्जनभर लोग बेहोश हो गए हैं वहीं कई लोग आंखों में जलन व उलटी होने की भी शिकायत करने लगे। बेहोश हुई दो लड़कियों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने रिश्तेदार के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आई हैं।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह से ही मुख्या मार्ग को जामकर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया गया कि अवैध रूप से यह फैक्ट्री चल रहा है। अविलंब इसे बंद कराया जाए या अन्य जगह स्थानांतरित किया जाए नहीं तो जहरीली गैस से पुरे गांव पर असर पड़ेगा।

हालांकि प्रशासनिक स्तर से कोई भी पहल नहीं होने की वजह से लोगों में आक्रोश है। ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि लीकेज को बंद कर दिया गया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके जाने के बाद फिर से गैस का रिसाव होने लगा।


Copy