EOU की रडार पर भ्रष्ट अधिकारी : सहरसा में DRDA निदेशक वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी
सहरसा: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्थिक अपराध इकाई ने मगंलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही. आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की टीम कार्रवाई कर रही है, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. वैभव कुमार पर आय से लगभग 78 प्रतिशत अधिक यानी करीब 2 करोड़ 41 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
सहरसा में तैनात डीआरडीए के निदेशक वैभव कुमार के खिलाफ EOU ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. ईओयू की टीम ने सहरसा समेत उनके कुल छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही.
EOU के एसपी और वरीय डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में छानबीन की जा रही है, जिसमें अलग-अलग टीमों को विभिन्न ठिकानों पर तैनात किया गया है.
बताया जा रहा है कि वैभव कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के मानियारी थाना क्षेत्र के मिश्रा मानियारी गांव के निवासी हैं. उनकी तैनाती सहरसा में डीआरडीए निदेशक के पद पर है.EOUकी टीम उनके सहरसा स्थित आवास के साथ-साथ अन्य संबंधित ठिकानों पर भी दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात मिलने की संभावना है.
सूत्रों की मानें तो जांच के बाद इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. EOU की टीम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि आय और संपत्ति के बीच के अंतर को स्पष्ट किया जा सके.
इस कार्रवाई के बाद सहरसा के सरकारी महकमे में हलचल हड़कंप मच गई है. लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं.





